डग्गामार वाहनों से राजस्व का नुकसान

लखीमपुर खीरी , 109

मोहम्मदी-खीरी। मोहम्मदी से ही नही पूरे जनपद के प्रमुख नगरो एवं कस्बो से दिल्ली तक लगभग दो दर्जन डग्गामार बसे कौन चलवा रहा है। जिनको प्रशासन, पुलिस एवं परिवाहन विभाग तीनो ही अनदेखा किये है और रोज पचासो हजार का राजस्व चूना लग रहा है। इन डग्गामार बसो से यात्री कर का चूना तो लग ही रहा है साथ ही रोज इन बसो से पचासो लाख रूपयो का सामान बिना टैक्स अदा किये तस्करी कर दिल्ली से लाया जा रहा है। जिससे भी सरकार को रोज भारी राजस्व हानि हो रही है।
    मोहम्मदी, अमीर नगर सहित कई स्थानो से प्रतिदिन आधा दर्जन डग्गामार बसे प्रतिदिन दिल्ली जाती है और इतनी ही यहां के लिये दिल्ली से मोहम्मदी, अमीर नगर के लिये वापस आती है साथ ही लगभग इतनी ही बसे मोहम्मदी होकर गोला, अलीगंज एंव सिकन्दराबाद को वापस जाती। ये बसे कौन चलवा रहा, किसके संरक्षण में चल रही है रहस्य बना हुआ है। इन बसो से प्रतिदिन बीसियो लाख रूपयो का कपड़ा, इलेक्ट्रिक सामान, मोटर पार्टस, ड्राईफूड, गरम मसाले सहित विभिन्न प्रकार का सामान दिल्ली से टैक्स चोरी कर तस्करी के रूप मं आता है। जिससे सरकार को प्रति यात्री कर के पचासो हजार सहित सामान पर लाखो रूपयो के कर की चोरी की जा रही है। सूत्रो की माने तो बिना वैध परमिट एवं रोड टैक्स दिये संचालित  आश्यर्च की बात ये कि इन डग्गामार बसे नगर के पुवायां रोड, मोहम्मदी सरायं तिराहे  पेट्रोल पम्प के पास इन बसो मे सवारिया भरी जाती है। इन डग्गामार अवैध रूप से संचालित बसो को कौन चलवा रहा है। अखबारो में समाचार छपने के उपरान्त भी कार्यवाही नहीं करते। जिम्मेदार बेखबर हैं क्यो ? सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
 

Related Articles

Comments

Back to Top