मिशन शक्ति कार्यक्रम के महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर किया शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 194

गोला गोकर्णनाथ/मोहम्मदी-खीरी। कोतवाली गोला में उ0प्र0 सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए गए मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कोतवाली परिसर में
बनाये गए महिला हेल्प डेस्क का गोला विधायक अरविंद गिरि ने फीता काटकर शुभारंभ कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वर्चुअल मीटिंग की। विधायक ने महिलाओं के हित मे चलाए गए मिशन शक्ति कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं उनके उत्थान हेतु उठाया गया यह कदम सराहनीय है। अब बहन बेटियों को जरूरत पड़ने पर तत्काल महिला आरक्षी से मिलने पर मदद मिलेगी। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला अरविंद कुमार पांडेय, भाजपा नेता हरीश भारती, राम गुलाम पांडेय, बालकृष्ण गुप्ता, गोपाल कृष्ण शुक्ला, धर्मेंद्र गिरि ष्मोंटीष्, दिलीप यादव, विनीत पांडेय, शोभित सिंह सहित महिला आरक्षी व पुलिस स्टॉप के लोग मौजूद रहे।
    शासन के दिशा निर्देश पर तहसील मोहम्मदी में भी महिला समस्याओं को देखते हुए हेल्प डेस्क बनाई गयी। उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने बताया कि आज मोहम्मदी तहसील में एक महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है जिसमें प्रतिदिन एक महिला लेखपाल और एक एडब्ल्यूपीएन कर्मचारी इस महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद रहेगी तथा महिला सम्बन्धी के साथ-साथ राजस्व सम्बन्धी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। जिसकी मानीटरिंग मेरे व तहसीलदार के माध्यम से लगातार की जाती रहेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top