दुर्घटना को दावत दे रहा पुलिया के बीचों-बीच गड्ढा
लखीमपुर खीरी Oct 23, 2020 at 07:13 PM , 130गोला गोकर्णनाथ-खीरी। नगर से सटी ग्राम पंचायत पुनर्भुग्रंट की गुप्ताकालोनी व इस्लामनगर के मुख्य सम्पर्क मार्ग की पुलिया के बीचों बीच बहुत बड़ा गड्ढा हो गया है। जिससे निकलने वाले राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं और अक्सर कोई न कोई मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। ज्ञात हो कि गुप्ता कॉलोनी में कन्या महाविद्यालय सहित कई स्कूल भी हैं, उसमें अध्ययनरत सैकड़ों छात्र-छात्राएं व हजारों राहगीर प्रतिदिन इसी मार्ग से निकलते हैं। मगर किसी भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि का ध्यान इस ओर आकर्षित नहीं हो पा रहा है, शायद यह लोग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। बस्ती में रहने वाले तथाकथित समाजसेवियों के मुंह में भी इस समस्या को लेकर ताला जड़ा हुआ है। कई बार इस संबंध में यहां के लोगों ने शोशल मीडिया पर इस समस्या की आवाज उठाई किन्तु कोई निराकरण न निकलता देख हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित प्रमोद पांडेय व युवा सपा नेता मृदुल शुक्ला ने उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार लोग इस समस्या को हल करने में रुचि दिखाते हैं या मौन धारण कर किसी बड़े हादसे का इंतजार करते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments