महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के उपाय पर हुई चर्चा

लखीमपुर खीरी , 106

लखीमपुर-खीरी। मिशन शक्ति के अन्तर्गत अक्टूबर के मध्य विशेष अभियान चलाते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त के क्रम में गुरुवार को को उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय , लखीमपुर खीरी के रोड सेफ्टी अवेयरनेस हाल में सेव लाइफ फाउन्डेशन द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए उ.प्र. परिवहन निगम के चालकों एवं समस्त चालन लाइसेंस के आवेदकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक सम्भागीय परिहन अधिकारी (प्रशासन) बी०के०सिंह द्वारा की गयी। कार्यक्रम में  सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश कुमार चैबे, लखीमपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक एस०पी० सिंह, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक)पंकज व कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top