महिला डेस्क की हुई स्थापना
लखीमपुर खीरी Oct 23, 2020 at 07:11 PM , 123सिंगाही-खीरी। प्रदेश सरकार की मुहिम मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को सिंगाही थाने में एक चैम्बरयुक्त महिला सहायता केंद्र खोला गया। जिसका उद्दघाटन निघासन नायब तहसीलदार अरुण कुमार सोनकर व सिंगाही नगर पंचायत अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्र ने किया। बतौर मुख्य अतिथि अरुण कुमार सोनकर ने पुलिस अधिकारी व कर्मियों को कहा कि पीड़िता को पूर्णरूप से न्याय दिलाने का बीड़ा उठाना होगा।महज केश दर्ज करने से यह जिम्मेदारी पूरी नही हो सकती। महिलाओं की सुरक्षा और महिला अपराध पर अंकुश लगाने की यह सरकार की तरफ से अच्छी पहल है। महिला सहायता केन्द्व में पीड़िता को अपनी बातें महिला पुलिसकर्मी से साझा करने में किसी प्रकार की झिझक नही रहेगी। महिला को तहरीर लिखवाने हेतु कही भटकना नही पड़ेगा क्योंकि थाने परिसर में तहरीर लिखने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि तहरीर देने के बाद अगर महिला की सुनवाई नही होती है, तो बिना उच्च अधिकारियों के पास पहुंचे उन्हें उनके दिए गए नम्बरों पुलिस महानिदेशक 9454400101, अपर पुलिस महानिदेशक 9454400143, पुलिस महानिरीक्षक 9454400212, पुलिस अधीक्षक खीरी 9454400284, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी 9454401072, क्षेत्राधिकारी 9454401978, थाना अध्यक्ष सिंगाही 9454403795 पर अपनी समस्या अवगत करा सकती है। इस संदर्भ में नगर पंचायत अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्र ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा व सम्मान को लेकर सरकार संकल्पित है। नारी सशक्तिकरण के साथ उनके साथ घटित होने वाले अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु प्रदेश में विशेष अभियान के अंतर्गत लगभग प्रत्येक थाना में मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। अतिथियों का स्वागत व संचालन करते हुए थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए महिला आरक्षियों की शिप्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी, जो पीड़िता की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगी। थाना अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र से आई हुई सम्मानित महिलाओं व स्कूल की बच्चियों को इस कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करते हुए उन्हें अपनी सहायता हेतु किस स्थिति में कौन से नम्बर का सहयोग लेना है, इसकी भी जानकारी थाना अध्यक्ष द्वारा दी गई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार, चेयरमैन पत्नी गीता मिश्रा, ब्यापार मण्डल अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, क्षेत्र के ग्राम प्रधान व नगर सभासद सहित क्षेत्र के सम्भ्रान्त जन उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments