किसानों के लिए सपा के पूर्व विधायक ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी , 114

मितौली-खीरी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन पर अनियंत्रित अपराध, किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान, धान खरीद की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला की अगुवाई में उप जिलाधिकारी मितौली को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं को अवगत कराया गया। सहकारी क्रय केंद्रों पर एमएसपी पर धान खरीद की गारंटी करने के लिए क्रय केंद्रों पर तत्काल तौल शुरू कराने के संबंध में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है सरकारी धान क्रय केंद्र सुचारू रूप से चलाये जाए। किसानों से न खरीद कर आढ़तियों के माध्यम से खरीदा जा रहा है ,और ऑनलाइन करा कर सीधे किसानों के खाते पर भेजा जा रहा है । खुले तौर पर सरकार और प्रशासन के संरक्षण में किसानों की फसल की डकैती की जा रही है जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए, और इमानदारी पूर्वक किसानों के धान को सरकारी धान क्रय केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित की जाए। किसानों का पराली के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों से अवैध वसूली से लेकर किसानों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। किसानों से धन वसूला जा रहा है और किसानों को सब्सिडी आधारित पराली अवशेष जलाने के लिए यंत्र उपलब्ध कराएं जाएं अन्यथा किसानों का उत्पीड़न तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। अजबापुर चीनी मिल के गन्ना सेंटर मितौली सेमरावा के सेंटर को रद्द करके उसे रतहरी के सेंटर से जोड़कर मेगा सेंटर के नाम किसानों को परेशान किया जा रहा है । मितौली बी (सेमरावा) सेंटर में लगने वाले 8 गांव सेमरावा रानीबेहड मैनहन अकबरपुर मझिगवां सभी रतहरी सेंटर से 10से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं उसे समाप्त न करते हुए मितौली बी (सेमरावा) सेंटर को तत्काल पुनः प्रारंभ किया जाए। गन्ना का नया सत्र प्रारंभ होने से पहले समस्त किसानों का बकाया पैसा शीघ्र भुगतान किया जाए। चीनी मिलों को 30 अक्टूबर तक गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ किया जाए। अगर सरकार द्वारा  धान खरीद नियमित एवं सुनिश्चित न कराई गई तो 26 अक्टूबर से सपा  मैगलगंज मंडी में अनशन करने को मजबूर होगा। इस अवसर पर कस्ता विधान सभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार लाल की अगुवाई में काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top