थाना मुख्यालय पर महिला डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष का उद्घाटन

लखीमपुर खीरी , 195

मितौली-खीरी। समाज में महिलाओं के सम्मान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कृत संकल्प हंै। यह उदगार कस्ता विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के विधायक सौरभ सिंह सोनू ने मितौली थाना मुख्यालय पर आयोजित महिला डेस्क एवं आगंतुक कक्ष के उदघाटन अवसर पर एक जन सभा को संबोधित करते हुए कहा। भाजपा सरकार द्वारा प्रत्येक थाने में महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए महिला डेस्क एवं आगंतुक कक्षों की व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के क्रम में महिला पुलिस बल की तैनाती प्रत्येक थाना स्तर पर की गई है जिसको लेकर खीरी जिले के पुलिस प्रमुख विजय ढुल एवं पुलिस उपाधीक्षक मितौली शीतांशु कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर पैदल मार्च किया जा रहा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति के दायित्व के बारे में चर्चा करते हुए कहा महिलाओं को मां बहन के रूप में सम्मान दिए जाने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए नवोदय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा मितौली पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के क्रम में प्रदेश सरकार एवं पुलिस विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। इस अवसर पर थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी ने शासनादेश के क्रम में छात्राओं एव महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। साथ ही समाज के प्रत्येक व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान के साथ उन्हें हर तरीके की मदद किए जाने का आवाहन किया। उपस्थित जनमानस को आश्वस्त करते हुए थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से महिलाओं की सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस विभाग निर्वहन करेगा । इस अवसर पर मितौली थाने के तेज तर्रार उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने अपने शब्दों में उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्रत्येक थाने पर महिला डेस्क एवं आगंतुक कक्ष की व्यवस्था से महिलाओं का सम्मान अधिक बढ़ेगा। इस अवसर पर जनसभा का संचालन सुरेश कुमार शुक्ल भाजपा मीडिया प्रभारी मितौली द्वारा किया गया। सभा में मुख्य रूप से नवोदय विद्यालय की महिला शिक्षिकाएं एवं क्षेत्र की काफी संख्या में प्रबुद्ध महिलाएं तथा छात्राएं एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बग्गा युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता तथा काफी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक एवं पुलिस स्टाफ में उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक कमल किशोर सिंह, उपनिरीक्षक सुनील सिंह, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, पुलिस चैकी मढ़िया बाजार प्रभारी तथा उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह व पुलिस महिला स्टाफ उपस्थित रहा।
 

Related Articles

Comments

Back to Top