मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिला हेल्प डेस्क का पलिया विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 130

पलियाकलां-खीरी। शुक्रवार को पलिया कोतवाली में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए गए मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कोतवाली परिसर में बनाये गए महिला हेल्प डेस्क का विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक ने महिलाओं के हित मे चलाए गए मिशन शक्ति कार्यक्रम के लिए  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुए कहा अब बहन बेटियों को जरूरत पड़ने पर तत्काल महिला आरक्षि से मिलकर मदद मिलेगी। कार्यक्रम में कई स्कूलों की छात्राओं के साथ अन्य संस्थाओं की पदाधिकारी महिलाएं समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीओ अजय, विधायक प्रतिनिधि श्याम आनन्द, पूर्व पालिका अध्यक्ष केबी गुप्ता,वासुदेव आनन्द,विकास कपूर विक्की, सुनील गुप्ता,सरिता तिवारी,रत्ना बाजपेई सहित लोग मौजूद रहे।
 

Related Articles

Comments

Back to Top