माध्यमिक विद्यालयों को 15 शिक्षकों की सौगात

लखीमपुर खीरी , 120

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों से किया वर्चुअल संवाद, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शामिल हुए नवनियुक्त शिक्षक

जनप्रतिनिधियों-प्रशासनिक अधिकारियों ने बांटे नियुक्ति पत्र

नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे नवनियुक्त शिक्षकों के चेहरे

बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि को जागृत करके यादगार पारी खेल सकते हैं शिक्षक, पूरी ऊर्जा एवं क्षमता के साथ करें विद्यालयों के कायाकल्प रू मुख्यमंत्री

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को खीरी के माध्यमिक विद्यालयों हेतु कुल 15  सहायक अध्यापकों (09 पुरुष एवं 05 महिला) की सौगात मिली। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए पूरे प्रदेश में 3317 सहायक अध्यापक पद हेतु लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह वर्चुअल आयोजित हुआ।

जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम से जिले के नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षा के सहायक अध्यापक खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी, विधायक सदर योगेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह,डीआईओएस हयात अली अंसारी की मौजूदगी में शामिल हुए। जिले में माध्यमिक शिक्षा विद्यालयों हेतु संस्कृत 02, अंग्रेजी 07, गणित 02 एवं जीव विज्ञान के चार सहायक अध्यापक मिले। एनआईसी में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी नवनियुक्त महिला एवं पुरुष सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
लखीमपुर खीरी।  वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा के सभी नवनियुक्त शिक्षकों को शारदीय नवरात्र एवं विजयादशमी की बधाई देते हुए उन्हें उनकी अपार सफलता पर  शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करके अमूल चूल परिवर्तन किए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों में विषय की समझ को पैदा करें।शिक्षण एक पवित्र कार्य है, यदि तन्मयता से कार्य करेंगे तो पूरा जीवन यशस्वी होगा। सकारात्मक सोच एवं ऊर्जा समाज में सबसे बड़ी ताकत है जो समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की गई सभी नियुक्तियों पर कोई भी उंगली नहीं उठा सकता। सुचिता एवं पारदर्शी ढंग से यथा योग्य लोगों की नियुक्ति की गई है। नव चयनित शिक्षकों की नियुक्ति से पठन-पाठन का बेहतर माहौल बनेगा। सरकार ने कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान योजनाओं का लाभ बड़ी तेजी से लोगों को दिया है। जन धन योजना से ही आज यह संभव हो सका है कि एक क्लिक के माध्यम से लाखों लोगों को एक साथ लाभान्वित किया गया है। तकनीक का उपयोग पारदर्शी पदस्थापन एवं नियुक्तियों में किया गया। गत तीन वर्षों में उप्र लोक सेवा आयोग सहित अन्य भर्ती बोर्डो में लोगों का विश्वास बढ़ा है। योग्यता के अनुरूप उनका शासकीय सेवाओं में चयन हुआ है। बेहतर आचरण और कृतित्व से अपने व्यक्तित्व को चमकाएं। अपनी क्षमता को पहचाने, अकेला शिक्षक समाज में व्यापक परिवर्तन कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किया गया है।  इसी के तहत माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुचिता पूर्ण, नकल विहीन परीक्षा मात्र 12-13 दिनों में आयोजित करके दिखाया है। जहां चाह है वहां राह है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि को जागृत करके यादगार पारी खेल सकते हैं। अपनी पूरी ऊर्जा एवं क्षमता का उपयोग विद्यालयों के कायाकल्प में कीजिए। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम व विषय की समझ सहित तकनीक से जुड़कर आप योग शिक्षक बन सकते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top