पत्रकारों के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, लोकतांत्रिक तरीके से उठेगी आवाज
लखीमपुर खीरी Oct 09, 2026 at 08:40 PM , 0निघासन CO कार्यालय पर किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया का धरना
*निघासन / लखीमपुर-खीरी।*
पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया संगठन ने रविवार को *निघासन CO कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने चेतावनी दी कि पत्रकारों के अधिकारों से खिलवाड़ हुआ तो लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से पुरजोर आवाज उठाई जाएगी।
धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे
जिला मीडिया प्रभारी MD शाहिद मंसूरी ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सबसे मजबूत माध्यम हैं। किसी भी पत्रकार साथी को अनावश्यक परेशान करना या उसके अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एक पत्रकार की समस्या पूरे संगठन की समस्या है और एक पत्रकार की आवाज पूरे संगठन की आवाज है MD शाहिद मंसूरी ने कहा। उन्होंने पत्रकार साथियों से आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सामने आने वाली समस्याओं को व्यक्तिगत न मानकर संगठन की समस्या के रूप में लिया जाएगा और उसके समाधान के लिए हरसंभव लोकतांत्रिक प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारी लोकेंद्र कुमार मौर्य, अनीश अली और रजनीश कुमार ने भी पत्रकार हितों के मुद्दों को सामूहिक रूप से उचित मंच पर उठाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और पत्रकार साथियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की।
धरने में संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी मंथन हुआ और इसी क्रम में नंदकिशोर आर्या को संगठन की नई जिम्मेदारी सौंपने की बात कही गई।
अंत में पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के सम्मान से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर उठाया जाएगा और समाधान के लिए शांतिपूर्ण, कानूनी और लोकतांत्रिक रास्ता ही अपनाया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments