ग्राम भुड़वारा में राष्ट्रीय बजरंग दल का क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न, हिंदू एकता पर दिया जोर,

लखीमपुर खीरी , 0

गोला गोकर्णनाथ खीरी, राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से शुक्रवार को ग्राम भुड़वारा स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर परिसर में क्षेत्रीय बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग संगठन मंत्री रमाकांत अवस्थी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने की, सम्मेलन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, क्षेत्रीय विस्तार और हिंदू एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में एकजुटता बढ़ाना तथा समाज में आपसी सहयोग और जागरूकता का संदेश देना रहा। सम्मेलन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, जिला महामंत्री मनोज वर्मा, आकाश कनौजिया, सोनू बजरंगी, आदित्य गुप्ता, आकाश बजरंगी, निखिल कश्यप, विकास, कपिल सूर्यवंशी, सुमित कनौजिया, जितेंद्र कुमार और मोनू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के आयोजन में प्रदीप कुमार, गुड्डू, डॉ. मनीष कुमार, अंकित कुमार, सत्रोहन, प्रदीप कुमार, बालकिशन, रामकुमार, संकेत कुमार, अंकुल, राज, शिवपूजन, अखिलेश, हीरालाल, बबलू, राम अवतार, पुजारी और सुरेश चंद्र ने भी सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Comments

Back to Top