दुर्गापूजा व दशहरा को लेकर मैलानी थाने में हुई शांति समिति की बैठक,

लखीमपुर खीरी , 0

पंडालों में सीसीटीवी और अलग प्रवेश-निकास अनिवार्य,

सीओ गोला ने की अध्यक्षता, आठ जगहों पर होगी दुर्गा प्रतिमा स्थापना,

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार शाम 5 बजे थाना मैलानी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ गोला जितेन्द्र सिंह ने की।

बैठक में नायब तहसीलदार रणंजय सिंह, थाना प्रभारी बृजेश मौर्य के अलावा क्षेत्र के ग्राम प्रधान और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैठक में सीओ और थाना प्रभारी ने पूजा समितियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी समितियां प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें और आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूरी कर लें।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। पंडालों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते रखने होंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए साफ-सुथरी छवि वाले स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी, जिनका चयन समिति स्वयं करेगी। पंडाल में अग्निशमन यंत्र रखना भी जरूरी होगा।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में आठ स्थानों पर दुर्गा पूजा और प्रतिमा स्थापना के कार्यक्रम होंगे। मूर्ति की ऊंचाई अधिक न रखने के निर्देश दिए गए। जुलूस और प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा तय किए गए रूट और समय का कड़ाई से पालन करना होगा।

थाना बृजेश मौर्य ने कहा कि नशे की हालत में घूमने वाले या संदिग्ध गतिविधि करने वाले लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अफवाह फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और लगातार गश्त की जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने सभी पूजा समितियों और जनप्रतिनिधियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की।

Related Articles

Comments

Back to Top