श्रीमद् भागवत कथा में सुनाया कृष्ण- रुक्मिणी विवाह प्रसंग, गोला गोकर्णनाथ खीरी
लखीमपुर खीरी Oct 09, 2026 at 06:20 PM , 0पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विजय वाजपेई के आवास पर हो रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन गुरुवार को कथा व्यास आचार्य गोविंदजी मिश्र ने कृष्ण- रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
श्रीमद् भागवत कथा में नैमिष धाम के कथा ब्यास गोविंद मिश्रा ने सुनाया कि विदर्भ के राजा भीष्मक के घर रुक्मिणी का जन्म हुआ। बाल अवस्था से भगवान श्रीकृष्ण को सच्चे हृदय से पति के रूप में चाहती थी। लेकिन उसका भाई रुक्मिणी का विवाह गोपल राजा शिशुपाल के साथ कराना चाहता था। रुक्मिणी ने एक ब्राह्मण से कहा कि वे श्रीकृष्ण से विवाह करना चाहती हैं। सात श्लोकों में लिखा हुआ मेरा पत्र तुम श्रीकृष्ण तक पहुंचा देना। सुनाया कि रुक्मिणी ने स्वयं को प्राप्त करने के लिए उपाय भी बताया। पत्र में रुक्मिणी ने बताया कि वह प्रतिदिन पार्वती की पूजा करने के लिए मंदिर जाती हैं, श्रीकृष्ण आकर उन्हें यहां से ले जाओ। पार्वती के पूजन के लिए जब रुक्मिणी आई, उसी समय प्रभु श्रीकृष्ण रुक्मिणी का हरण कर ले गए। रुक्मिणी के पिता ने रीति रिवाज के साथ दोनों का विवाह करवाया। श्री कृष्णा-रकमिणी विवाह प्रसग कें दौरान कथा स्थल पर विवाह जैसा माहौल बना, जिसमें श्चालुओं ने भक्ति गीतों और जय्कारों के साथ उत्साह पूर्वक भजनों पर झूमते, नाचते रहे।
श्रीमद् भागवत कथा कें दौरान बाजपेई परिवार द्वारा रोज भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सेकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
मुख्य यजमान विजय वाजपेई, नीलम बाजपेई, अभिलेख, शिवांगी, पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीत कुमारी, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ यदुलेश मुरारी सक्सेना, डॉ नीलम सक्सेना, विजय सिंह चौहान, सुबोध दीक्षित उर्फ प्रधान, राहुल मिश्रा, सत्येंद्र कुमार मिश्रा,
आरती सिंह भदौरिया, प्रियंका दीक्षित, नीता शुक्ला, निरंजना मिश्रा सहित तमाम कथा प्रेमी, श्रद्धालु मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments