भव्य श्री श्याम संकीर्तन की तैयारियों को लेकर जय श्री श्याम दीवाने सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, 17 नवंबर को सजेगा भव्य दरबार,
लखीमपुर खीरी Oct 09, 2026 at 06:17 PM , 0गोला गोकर्णनाथ खीरी, नगर पालिका सभागार में ‘जय श्री श्याम दीवाने सेवा समिति’ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 17 नवंबर को राजेंद्र गिरि स्टेडियम पब्लिक इंटर कॉलेज में श्री खाटू श्याम बाबा के विशाल संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के उद्देश्य से समिति के पदाधिकारियों ने व प्रबुद्ध नागरिकों के साथ गहन विचार-विमर्श कर उनके सुझाव लिए।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संकीर्तन महोत्सव में बाबा का अलौकिक दिव्य श्रृंगार, भव्य दरबार, छप्पन भोग, अखंड ज्योत और विख्यात भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत भजनों की अमृत वर्षा जिनमे प्रमुख रूप से शामिल है कानपुर की विख्यात भजन गायिका शर्मा सिस्टर्स वृंदावन के सुप्रसिद्ध भजन गायक अमन मिश्री ,इंडियन आयडल कलाकार ऋतिक गुप्ता, लोकप्रिय गायिका सन्ध्या वर्मा, संगीत संयोजन कश्यप ब्रदर्स म्यूजिकल ग्रुप कानपुर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संकीर्तन में गोला सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्याम भक्तों के जुटने का अनुमान है। बाबा श्याम की कृपा और भक्तों के सहयोग से यह संकीर्तन ऐतिहासिक व दिव्य बनाया जाएगा।इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारियों, सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने संकीर्तन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने और व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया।






_page-0001.jpg)
























Comments