भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) का संगठन विस्तार पलिया तहसील कार्यकारिणी की घोषणा,

लखीमपुर खीरी , 0

गोला गोकर्णनाथ खीरी, भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह (गिल) ने संगठन का विस्तार करते हुए लखीमपुर खीरी जनपद की पलिया तहसील में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
संगठन के प्रति निष्ठा, लगन और किसानों के हक की लड़ाई में संघर्ष को देखते हुए ग्राम फुलवरिया (पलिया) निवासी सतवंत सिंह (सोनी) को पलिया का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही बलजिंदर सिंह को तहसील उपाध्यक्ष (पलिया) पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
मनोनयन पत्र जारी करते हुए जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने आशा व्यक्त की कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे, किसानों की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
इस विशेष अवसर पर मौजूद  जिला उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, हरदेव सिंह, शिबू मोहम्मद, कामिल खान, जुबेर खान, जुनैद खान, गुरदेव सिंह, मनप्रीत सिंह, सतवंत सिंह सोनी, बलजिंदर सिंह, रवि कुमार, मोहम्मद जाफर सहित संगठन के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नए पदाधिकारीयों को बधाई दी।

Related Articles

Comments

Back to Top