तेज रफ्तार बस ने सामने से अधेड़ को मारी टक्कर, हालत नाजुक

लखीमपुर खीरी , 111

ओयल-खीरी। चैकी क्षेत्र अन्तर्गत एक तेज रफ्तार रोडवेज अनुबन्धित बस ने बाजार जाते समय रोड पर कर रहे अधेड़ को सामने से जोरदार टक्क्र मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया और उसकी साइकिल सहित काफी दूर तक बस के अगले पहिये में फस कर काफी घिसटता चला गया। सूचना पर पहुॅची डायल 112 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
    जानकारी अनुसार सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन किनारे ग्राम बाबागंज में लगने वाली बाजार में गजराज (55) पुत्र झब्बू लाल निवासी टौड़कपुर कुछ सामान लेने आया था कि तभी गोला डिपो की लखीमपुर जा रही बस यूपी 31 टी 2905 ने रोड पार करते समय उसे स्वामी विवेका नन्द इण्टर कालेज के पास सामने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान अधेड़ साइकिल समेत बस के अगले पहिए में फंस कर काफी दूरी तक घिसटता चला गया जिसे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बस को दौड़ाकर चालक समेत दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश महामंत्री के कार्यक्रम में लगे थाना प्रभारी फतह सिंह, चैकी इंचार्ज दिलीप प्रजापति व 112 पुलिस संतोष तिवारी मौके पर पहुॅचे और घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डायल 112 की गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुकक बताई जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top