प्रदेश महामंत्री का गृहनगर में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत बालाजी धाम में दर्शनोंपरान्त महामंत्री ने लगाया पीपल का वृक्ष

लखीमपुर खीरी , 122

ओयल-खीरी। भाजपा प्रदेश महामंत्री बानाये जाने के उपरांत कस्बा निवासी अनूप गुप्ता के अपने गृह जनपद में प्रथम आगमन पर ग्राम मरखापुर में जिलाध्यक्ष की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा ढ़ोल नंगाड़े के साथ जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। लखनऊ से चलकर दोपहर लगभग 2ः30बजे पहुॅचे कस्बा ओयल के मोहल्ला ठठेरनटोला निवासी भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता का जनपद की सीमा पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, गोला विधायक अरविन्द गिरि, निघासन विधायक शशांक वर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार, सांसद प्रतिनिधि जीतेन्द्र अवस्थी, सांसद प्रवक्ता अम्ब्रीश सिंह रामू, अर्बन को आपरेटिव बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, ओयल मण्डल अध्यक्ष नीरज मिश्रा व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा पर ढ़ोल नंगाढ़ों के साथ बारी-बारी से फूलमाला पहना कर उनका जोदार तरीके से स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने ओयल बस स्टैंड स्थित हनुमान मन्दिर में कार्यकर्ताओं संग भगवान बजरंग बली के दर्शन किये व गुलरी पुरवा बाला जी मन्दिर पहुॅच कर बालाजी महराज के दर्शन कर उनका आर्शीवाद लिया और प्रसाद ग्रहण कर वहां एक पीपल का वृक्ष भी रोपित किया। कस्बा क्षेत्र में अनेकों स्थानों पर कार्यकर्ताओं से स्वागत सम्मान व अभिवादन स्वाकर करते हुए जनपद मुख्यालय के लिए अपने काफिले संग रवाना हुए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के छोटे भाई भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हरीनरायन गुप्ता ‘रानू’, भतीजा राघव गुप्ता, मण्डल महामंत्रीध्नामित सभासद राकेश गुप्ता अनेकों भाजयुमो कार्यकर्ताओं संग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top