इंडियन बैंक द्वारा रिटेल ऋण एवं पीएम स्वनिधि शिविर का हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी Oct 23, 2020 at 07:06 PM , 139लखीमपुर खीरी। इंडियन बैंक द्वारा रिटेल ऋण एवं पीएम स्वनिधि शिविर का आयोजन इंडियन बैंक, एल.आर.पी. चैराहा शाखा, लखीमपुर में किया गया। इस ऋण शिविर का आयोजन मंडल प्रमुख, लखीमपुर खीरी मनोज कुमार शर्मा की उपस्थिति में हुआ। इस शिविर में इंडियन बैंक द्वारा ग्राहकों को रिटेल क्षेत्र एवं मा० प्रधानमंत्री जी की पीएम स्वनिधि योजना में ऋण वितरित कर लाभान्वित किया गया। सर्वप्रथम मण्डल प्रमुख मनोज कुमार शर्मा ने समस्त अधिकारी गण और ग्राहकों को आभार व्यक्त करते हुए ऋण शिविर की जानकारी दी गयी। उन्होने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बैंक की रिटेल योजनाओं एवं उनके लाभ के बारे में ग्राहकों को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने मा० प्रधानमंत्री की पीएम स्वनिधि योजना के बारे में भी ग्राहकों को जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिला की अग्रणी बैंक होने के नाते इंडियन बैंक ने सदैव ही सरकार की विभिन्न योजनाओं को ग्राहकों तक पहुंचाया है। उन्होने ग्राहक बंधुओं को बैंक द्वारा पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस शिविर में रिटेल क्षेत्र में पांच गृह ऋण रू०145 लाख, 02 कार ऋण रु० 28 लाख व 04 सैलरी ऋण रू० 20 लाख के स्वीकृत किये गये। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत शिविर में कुल 150 ऋण स्वीकृत किये गये। इस प्रकार इंडियन बैंक द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लखीमपुर खीरी जिले में आज तक कुल 1220 ऋण स्वीकृत किये जा चुके हैं। अंत में इंडियन बैंक लखीमपुर मुख्य शाखा के मुख्य प्रबन्धक संजीव कुमार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर इंडियन बैंक , लखीमपुर खीरी के उप मण्डल प्रमुख मोहर सिंह मीणा एवं इंडियन बैंक, एल.आर.पी. चैराहा शाखा, लखीमपुर के शाखा प्रबन्धक प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments