चोरों को पुलिस ने भेजा जेल

लखीमपुर खीरी , 125

मितौली-खीरी। पुलिस प्रमुख सत्येंद्र कुमार द्वारा जनपद में संचालित अपराधियों की धरपकड़ अभियान कार्यक्रम के तहत पुलिस उपाधीक्षक मितौली शीतांशु कुमार के निर्देशन में पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी मुखबिर की सूचना पर कस्ता जिला पंचायत इंटर कॉलेज के पास चार व्यक्ति के चोरी की योजना बनाए जाने की सूचना पर थाना प्रभारी मितौली, उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव का0 सुग्रीव दास, का0विकास प्रताप सिंह, का0 जयप्रकाश सहित मय पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर जाकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में एक ने अपना नाम नसरत अली पुत्र साबिर अली निवासी कस्ता थाना मितौली व दूसरे अभियुक्त ने सतन पासी पुत्र दिल्ली निवासी आशिक नगर थाना मैगलगंज जिला खीरी बताया वही दो अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से दो अदद पंपिंग सेट इंजन एक बिजली मोटर, एक पानी निकालने का पंखा पुलिस द्वारा बरामद कर अभियुक्तों को वांछित धाराओं में जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने भागे हुए अभियुक्तों का नाम राजेश वर्मा पुत्र रामनाथ निवासी परसेहरा थाना हैदराबाद जिला खीरी बताया, वही दूसरे फरार अभियुक्त सर्वेश कंजर पुत्र सतीश निवासी अजान थाना हैदराबाद जनपद खीरी बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को पहले भी अंजाम दिया जा चुका है, चोरों को छुड़ाने के लिए काफी राजनीतिक व्यक्तियों के दबाव के बावजूद भी मितौली पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी ने बताया अपराध में संलिप्त अपराधियों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे कितनी भी पहुंच वाला क्यों न हो।
 

Related Articles

Comments

Back to Top