सपा समर्थकों ने मशाल जुलूस निकाला

लखीमपुर खीरी , 116

मोहम्मदी-खीरी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर प्रदेश के युवाओं ने बुधवार रात 9 बजे से 9 मिनट के लिए प्रदेश भर में मशाल जुलूस निकाला उनके समर्थकों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसी आधार पर मोहम्मदी में भी मोमबत्ती एवं फ्लैश जलाकर बेरोजगारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन तालिबअली चैराहे से लेकर नगर में हर तरफ देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों और बेरोजगारों ने अलग-अलग जगहों पर अपना प्रदर्शन जारी रखा और प्रदर्शन को नया रंग दिया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष दिलीप यादव, नगर अध्यक्ष इकरार खां, पूर्व नगर अध्यक्ष सगीर आलम सिद्दीकी, क्रांति कुमार सिंह, मोनिस अंसारी, दानिश अब्दुल्लाह, लक्ष्मण गुप्ता, नंगू बाजपेई, सैफ आलम एवं प्रदेश के युवाओं ने उनके परिवार की बेरोजगारी बेकारी की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मोहम्मदी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर जनहित में प्रदर्शन किया। इस मौके पर समाजवादी युवा टीम शांतनु गुप्ता उर्फ सानू, नईम खां, मोहित कटियार, कामरान हुसैन, हंजला शाह सभी समर्थकों एवं बेरोजगारों ने बेरोजगारी के खिलाफ क्रांति की मशाल जलायी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर युवाओं से अपील की थी कि 9 सितंबर यानी बुधवार रात 9 से 9 मिनट तक बेरोजगारी के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाएं ताकि आपकी आवाज सरकार तक पहुंच सके युवाओं बेरोजगारों ने कहां सारे काम धंधे बिल्कुल चैपट हो गए हैं नौकरियां मिलने की वजह और चली गई हैं, जिससे युवा खासा परेशान हो चुके हैं।
 

Related Articles

Comments

Back to Top