एसडीएम ने रास्ते पर खड़ी चार बाईकों को थाने भिजवाया
लखीमपुर खीरी Sep 11, 2020 at 08:35 PM , 104निघासन-खीरी। तहसील परिसर में रास्ते पर खड़ी बाइकों से रास्ता अवरुद्ध हो जाता था। जिससे एसडीएम व तहसीलदार की गाड़ियों को निकलने में काफी हद तक दिक्कत होती थी। जिससे नाराज एसडीएम ने रास्ते पर खड़ी चार बाईकों को थाने भिजवाया है।गुरुवार को एसडीएम ओपी गुप्ता की गाड़ी जैसे ही तहसील परिसर के रास्ते पर पहुंची। जिस रास्ते के दोनों तरफ लोग अपनी बाईकों को खड़ी कर काम निपटा रहे थे।लेकिन लोगों की नजर एसडीएम की गाड़ी पर नहीं पड़ी।काफी देर तक एसडीएम की गाड़ी रास्ता साफ होने का इंतजार करती रही।लेकिन रास्ते से लोगों ने अपनी बाईक नहीं हटाई।जिससे नाराज एसडीएम ने गाड़ी से उतरकर थाने से पुलिस बुलाई और चार बाईकों को थाने भिजवा दिया।और लोगो से रास्ते पर बाईक न खड़ी करने की भी शख्त हिदायत दी।वहीं थाने पर अपनी बाईक लेने के लिए पहुंचे लोगों ने पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना देने के बाद अपनी बाईक छुड़ाई है।






_page-0001.jpg)
























Comments