प्राइवेट अस्पतालों में नवजातों की मौतों पर आलाधिकारी गम्भीर नहीं

लखीमपुर खीरी , 131

लखीमपुर खीरी । गोला गोकर्ण नाथ में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों में आये दिन नवजात बच्चों की मौतें हो रही हैं परंतु जिले के आला अधिकारी कभी भी प्राइवेट अस्पतालों पर कार्यवाही नहीं करते आखिर क्या कारण है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि हरिओम पुत्र श्रीधर निवासी अहमदनगर ने अपनी पत्नी प्रेमला देवी को इलाज हेतु ग्लोबल अस्पताल बांकेगंज रोड स्थित ले गया वहां के आशु प्रशिक्षित डॉक्टरों ने उस महिला की डिलीवरी की महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया परंतु पीड़ित द्वारा समय से पैसा न दे पाने के कारण डाक्टरों ने  जन्मे स्वस्थ बच्चे का इलाज नहीं किया तथा वह बच्चा लगभग 4 से 5 घंटे के बाद उसकी मृत्यु हो गयी डॉक्टरों की दरिंदगी तब नजर आयी मृत बच्चे की जानकारी उसके पिता को भी देना उचित नहीं समझा जब पीड़ित व्यक्ति पैसे की तलाश में लगातार भटकता रहा और पैसे की व्यवस्था होने के बाद अस्पताल का जितना भी खर्च बना उसने दे दिया तब डॉक्टरों ने उससे कहा कि आप अपने बच्चे को कहीं अन्य स्थान पर इलाज हेतु ले जाये पीड़ित ने अपने बच्चे को दूसरे अस्पताल में इलाज हेतु ले गया लेकिन वहा के डॉक्टरों ने बताया कि इस बच्चे की काफी समय पहले ही मृत्यु हो चुकी तब जाकर पीड़ित को इस बात की जानकारी हुयी पीड़ित ने थाना गोला गोकर्ण नाथ में प्रार्थना पत्र के माध्यम से आप बीती बतायी परंतु पुलिस ने अभी तक अस्पताल संचालक के ऊपर किसी प्रकार की विधिक कार्यवाही नहीं की इसी दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोला के अधीक्षक डॉ गणेश ने बताया कि पीड़ित द्वारा हमें इस घटना की जानकारी दी गयी जांच करके उचित कार्यवाही प्राइवेट अस्पताल संचालक के ऊपर की जायेगी।
 

Related Articles

Comments

Back to Top