पूर्व विधायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

लखीमपुर खीरी , 154

लखीमपुर खीरी। पलिया कलां पूर्व विधायक निर्वेन्द्र कुमार मुन्ना जी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अपने लोक प्रिय  नेता को अन्तिम विदाई देने हेतु बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए व पूरे गाँव मे गम का माहौल छाया रहा। सभी की आखों में अपने पूर्व विधायक को खोने का दर्द साफ साफ झलक रहा था। पूर्व विधायक निर्वेन्द्र मिश्र मुन्ना के घर पहुंचे भाजपा जिला पदाधिकारी,पूर्व विधायक की मृत्यु के बाद लखीमपुर खीरी से भाजपा पदाधिकारियों का एक दल उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुँचा ग्राम त्रिकौलिया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विनोद कुमार लोधी,जिला संयोजक भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ देवेंद्र कुमार,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पंकज गिरी अपने तमाम सहयोगियों के साथ मृतक पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा कर दुख प्रकट किया और कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी एवं वह सदैव परिवार के साथ हैं, वही दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल त्रिकोलिया पूर्व विधायक के घर पहुँचा ।
लखीमपुर खीरी। पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया गया है.। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान की बात नहीं कही गई है.। पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया है.। कल पूर्व विधायक की जमीनी विवाद में वाद-विवाद के दौरान तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। घर वालों ने बताया कि पिछले वर्ष उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी।

Related Articles

Comments

Back to Top