प्रदेश को चलाना योगी के बस का नहीं-पंकज
लखीमपुर खीरी Sep 07, 2020 at 09:22 PM , 114लखीमपुर खीरी। किसान कांग्रेस के सह प्रभारी लखनऊ मंडल देवेंद्र कुमार पंकज ने कहा कि पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा मुन्ना की हत्या उस समय हुई जब योगी जी की पुलिस वहां मौजूद थी, अपराधियों को टारगेट करने की बजाय पुलिस ने पूर्व विधायक के परिवार को ही टारगेट किया उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है उत्तर प्रदेश को चला पाना अजय सिंह बिष्ट उर्फ योगी आदित्यनाथ जी के बस की बात नहीं है मुख्यमंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का हर नागरिक भयभीत है डरा हुआ है सहमा हुआ है कब कहां किस की हत्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। पूर्व विधायक निरबेंद्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना के परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए जो भी पुलिस अधिकारी इस मामले में दोषी है उन पर तत्काल एफ आई आर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। उत्तर प्रदेश में इस समय ब्राह्मणों को टारगेट किया जा रहा है निर्दोष ब्राह्मणों की हत्या की जा रही हैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश को ब्राह्मण विहीन करना चाहती है। पूरे प्रदेश में लूट डकैती हत्या बलात्कार जैसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है एक तरफ जहां अच्छे अधिकारी घुटन भरी जिंदगी महसूस कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भ्रष्ट अधिकारी जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा अपने ऐसो आराम में बर्बाद कर रहे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments