खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया एक दिवसीय अभियान
लखीमपुर खीरी Jul 22, 2026 at 12:03 PM , 38(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सेक्टर-सी अलीगंज, लखनऊ के निर्देश के क्रम में ICDS/पूरक पोषक कार्यक्रम (SNP) के नमूनों का निगरानी नमूनातंत्र सुदृढ़ करने एवं ICDS खाद्य की तैयारी में सम्मिलित हितधारकों (Stake holders) की क्षमता निर्माण के सम्बन्ध में बृजेन्द्र शर्मा, सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखीमपुर-खीरी के निर्देशन में शिव प्रताप सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पर्यवेक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण जनपद में एक दिवसीय अभियान चलाया गया है। अभियान के अन्तर्गत एकता प्रेरणा महिला लघु उद्योग, जगसर, सी.डी.पी.ओ. ऑफिस गोटैय्याबाग, सुगम महिला लघु उद्योग, गुदरिया धौरहरा व अन्य स्थानों से खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामबाबू, रामजी शुक्ला, विश्राम, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, रमेश सिंह द्वारा ICDS/पूरक पोषक कार्यक्रम (SNP) के अन्तर्गत हलुआ, दलिया, सोयाबर्फी के कुल 18 सर्विलांस नमूने संग्रहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। साथ ही खाद्य पदार्थों की जागरूकता हेतु सहकर्मियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त आगामी श्रावण मांस के दृष्टिगत कावड़ मार्ग पर पड़ने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों पर ग्राहक संतुष्टि फीडबैक के सम्बन्ध में स्टीकर लगवाये गये, जिसमें खाद्य कारोबारकर्ता का पूर्ण नाम व मोबाइल नम्बर अंकित कराया गया तथा खाद्य पंजीकरण भी प्रतिष्ठान में प्रदर्शित कराया गया। खाद्य कारोबारकर्ता से प्रतिष्ठान पर खाद्य पदार्थ की रेट लिस्ट प्रदर्शित करायी गयी। साथ ही प्रतिष्ठान पर स्वच्छता व हाईजीन के सम्बन्ध में कडे निर्देश दिये गये।






_page-0001.jpg)
























Comments