पेड़ काटने की जानकारी न मिलने पर डीएफओ को दोबारा अपील पत्र, आवेदक ने मांगी सूचना
लखीमपुर खीरी Jul 22, 2026 at 05:13 PM , 33सूचना अधिकार अधिनियम का खुलेआम उल्लंघन कर रहे जिम्मेदार अधिकारी
लखीमपुर खीरी।जनपद खीरी के मोहल्ला किशोर नगर कॉलोनी पिपरिया सीतापुर रोड निवासी अमर पाल सिंह पुत्र कमलेश कुमार सिंह ने प्रभागीय वनाधिकारी डीएफओ को एक बार फिर अपील पत्र भेजा है।उन्होंने ग्राम पंचायत सेमराजानीपुर विकास खंड पसगवां तहसील मोहम्मदी में काटे गए पेड़ों से संबंधित सूचनाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।आवेदक अमर पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने पूर्व में वन विभाग के अधिकारी अखिलेश सिंह को दिनांक 17 जनवरी 2026 को एक अनुरोध पत्र भेजकर पेड़ काटने के मामले में जानकारी मांगी थी। जब तय समय पर सूचनाएं प्राप्त नहीं हुईं, तो आवेदक ने 19 फरवरी 2026 को पुनः अनुरोध पत्र भेजा और सूचनाएं देने का अनुरोध किया।आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने सूचना अधिकार अधिनियम का मज़ाक बनाते हुए फिर सूचनाएं नहीं दीं। इसके बाद अब पीड़ित आवेदक द्वारा डीएफओ खीरी को अपील भेजकर सूचनाएं देने की मांग की गई है। डीएफओ खीरी को दिए गए पत्र के साथ मांगी गई सूचनाओं के पत्र की छाया प्रति भी संलग्न की गई है।कई महीने बीत जाने के बाद भी वनाधिकारी कार्यालय की ओर से उन्हें कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। जानकारी न मिलने से क्षुब्ध होकर उन्होंने अब अपील के रूप में दोबारा यह अनुरोध पत्र भेजा है। अमर पाल सिंह ने यह पत्र 21 जुलाई 2026 को स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग नंबर ईवाई 460623163इन के माध्यम से डीएफओ कार्यालय लखीमपुर खीरी को भेजा है। उन्होंने पत्र में वनाधिकारी से अनुरोध किया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां उन्हें तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।






_page-0001.jpg)
























Comments