पत्रकार संगठन ने डी एम खीरी को थरबरनगंज नाला निर्माण पर २७ जुलाई २०२६ को दिया था ज्ञापन

लखीमपुर खीरी , 0

ई ओ संजय कुमार नगर पालिका परिषद लखीमपुर ने अभी तक नहीं कराया थरबरनगंज नाला निर्माण 
 
लखीमपुर-खीरी, २२ अगस्त - थरबरनगंज नाला निर्माण के सम्बन्ध में आल इण्डिया स्माल एन्ड मीडियम न्यूज़ पेपर्स फैडरेशन शाखा लखीमपुर-खीरी ने डी एम खीरी को ज्ञापन सौंपा था, परन्तु ई ओ संजय कुमार नगर पालिका परिषद लखीमपुर ने इस ज्ञापन पर कोई तवज्जो नहीं दी - तथा ई ओ संजय कुमार नगर पालिका परिषद लखीमपुर व जे ई समरा सईद निर्माण विभाग लखीमपुर ने नाला बनवाना तो दूर, मौक़ा मोआयना भी नहीं किया। न ही मोहल्ला थरबरनगंज वासियों की दिक्कतों पर ही कोई ध्यान दिया। 
पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष के आफिस के सामने नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा पिछले तीन महीनों से खुला हुआ गड्ढा दुर्घटनाओं की दावत दे रहा है। थरबरनगंज नाला निर्माण पर की गई शिकायतों पर डी एम खीरी को बराबर नगर पालिका परिषद लखीमपुर ग़लत आख्या देकर भ्रमित कर रही है। 
थरबरनगंज वासियों को काफी कठिनाईयों का सामना है। नगर पालिका परिषद लखीमपुर उन्हें पेयजल भी नहीं मुहैय्या करा पा रही है। 

 ज्ञातव्य हो थरबरनगंज नाला निर्माण के शुरुआती दिनों में, नगर पालिका परिषद लखीमपुर के निर्माण विभाग की जे ई समरा सईद की ना अहली से, जब तीन मजदूर गम्भीर रूप से घायल हुए थे, तब जिलाधिकारी महोदय खीरी ने मौका मुआयना किया था। तब से लेकर आज तक किसी भी अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण नहीं किया है। 
पता नहीं कौन सी मजबूरी है कि जिला प्रशासन लखीमपुर खीरी ऐसे संवेदनाहीन नगर पालिका परिषद लखीमपुर के अधिकारीयों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं कर रहे हैं - और माननीय मुख्यमंत्री महोदय योगी जी व माननीय प्रधानमंत्री महोदय मोदी जी के विकास के दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top