पीड़ित परिवारों को विधायक व प्रशासन ने दी राहत किट दुख में साथ देने पर पीड़ितों ने जताया आभार
लखीमपुर खीरी Aug 22, 2026 at 05:40 PM , 0(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। तहसील क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अति बारिश व शारदा नदी की तलहटी में बसे गांवों से 45 पीड़ित परिवारों को शनिवार को विधायक निघासन व तहसील प्रशासन धौरहरा ने बाढ़ राहत किट सौप कर सरकार की मंशा जाहिर की।किट वितरण कार्यक्रम ग्राम गोडियाना मजरा टहारा के आंगनवाड़ी केन्द्र बुद्धनपुरवा में आयोजित किया गया इस दौरान राजस्व अमले के बड़े अफसरों के साथ लाभार्थियों की मौजूदगी रही।
जानकारी के अनुसार कानूनगो टहारा के ग्राम गोड़ियाना के बुद्धनपुरवा आंगनवाड़ी केन्द्र में शनिवार को विधायक निघासन पटेल शशांक वर्मा व तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बारिश व बाढ से प्रभावित 45 परिवारों को बाढ राहत किट सौंपी।इस दौरान पीड़ित परिवारों ने सरकार व अफसरों की सराहना करते हुए दुःख की घडी में साथ देने के लिए आभार जताया।मौके पर मौजूद प्रशासनिक अफसरों ने पीड़ितों के लिए अन्य प्रकार से सहायता करने की बात कही।इस दौरान राजस्व निरीक्षक भगवान दास, लेखपाल रामेंद्र अवस्थी,विजय कुमार,अमित मौर्या, अरविंद कुमार, राजेश कुमार सहित पीड़ित परिवारों की मौजूदगी रही।
जानकारी के मुताबिक एक राहत किट में आटां,चावल,दाल,खाद्य तेल,साबुन,माचिस, मोमबत्ती,आलू,बिस्कुट सहित घरेलू उपयोग के अन्य सामानों से भरी बोरी।






_page-0001.jpg)
























Comments