अग्रवाल सभा के भंडारे से रूपयो से भरा स्टील का दान पात्र चोरी,

लखीमपुर खीरी , 0

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
नगर के नीलकंठ मैदान में 9 अगस्त से चल रहे श्री अग्रवाल सभा के भंडारे से बीते दिवस पूजन के उपरांत रूपयो से भरा स्टील का दान पात्र चोरी हो गया हैरत की बात तो यह है कि भंडारे के ठीक बगल में पुलिस चौकी बनाई गई है जहां तमाम पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं इसके साथ ही श्री अग्रवाल सभा के भंडारे में हर समय दर्जनों पुलिसकर्मी प्रसाद ग्रहण करते हुए देखे जा सकते हैं इसके बावजूद रूपयो से भरा दान पात्र चोरी होना हैरत अंगेज है सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति लाल रंग के कपड़े पहने हुए दान पात्र ले जाता दिखाई दे रहा है,
श्री अग्रवाल सभा के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे भगवान भोलेनाथ की आरती करने के उपरांत सभी सदस्य भोलेनाथ को भोग लगाने शिव मंदिर जाते हैं आरती के समय दान पत्र में श्रद्धालुओं और सदस्यों द्वारा दान दिया जाता है, सदस्यों की अनुपस्थिति का लाभ उठाते हुए दान पत्र चोरी कर लिया गया,
चर्चा है कि यह चोरी स्थानीय व्यक्ति द्वारा की गई है और सुरक्षा में तैनात तमाम पुलिसकर्मी दुकानों में बैठकर मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं,

Related Articles

Comments

Back to Top