**लखीमपुर खीरी में ICDS खाद्य पदार्थों की जांच तेज, हलुआ-दलिया समेत 18 नमूने जांच के लिए भेजे गए**

लखीमपुर खीरी , 28

 **श्रावण माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों पर भी चला विशेष अभियान, स्वच्छता, रेट लिस्ट और फूड सेफ्टी नियमों का कराया गया पालन।**
 

**लखीमपुर खीरी।** आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर **आईसीडीएस (ICDS)/पूरक पोषक कार्यक्रम (SNP)** के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जनपद लखीमपुर खीरी में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन **सहायक आयुक्त (खाद्य)-II बृजेन्द्र शर्मा** के निर्देशन तथा **मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप सिंह** के पर्यवेक्षण में किया गया।
 
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने **एकता प्रेरणा महिला लघु उद्योग (जगसर), सीडीपीओ कार्यालय गोटैय्याबाग, सुगम महिला लघु उद्योग (गुदरिया, धौरहरा)** सहित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान **हलुआ, दलिया और सोया बर्फी** के **कुल 18 सर्विलांस नमूने** संग्रहित कर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
 
अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों **रामबाबू, रामजी शुक्ला, विश्राम, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार और रमेश सिंह** ने हितधारकों को खाद्य सुरक्षा मानकों, व्यक्तिगत स्वच्छता और सुरक्षित खाद्य निर्माण के संबंध में जागरूक किया।
 
इसके अलावा, **श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा** को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठानों पर **ग्राहक संतुष्टि फीडबैक स्टिकर** लगवाए गए, जिन पर खाद्य कारोबारियों का नाम और मोबाइल नंबर अंकित कराया गया। साथ ही खाद्य पंजीकरण प्रमाणपत्र, खाद्य पदार्थों की **रेट लिस्ट** प्रदर्शित कराने और स्वच्छता एवं हाईजीन मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top