*सीएम डैशबोर्ड व सीएमआईएस पोर्टल की डीएम अंजनी कुमार सिंह ने की गहन समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी व पारदर्शिता पर जोर*

लखीमपुर खीरी , 25

लखीमपुर खीरी 21 जुलाई। जिले में संचालित विकास कार्यों और योजनाओं की रफ्तार को और तेज करने के उद्देश्य से डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में सीएम डैशबोर्ड व सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित सूचनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभागवार आंकड़ों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की जानकारी की माह तक आवंटित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करते हुए संबंधित पोर्टल पर अपडेट की जाए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि शासन स्तर पर सीधे सीएमआईएस पोर्टल और सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से योजनाओं की निगरानी की जा रही है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिन विभागों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, वे तत्काल सुधारात्मक कदम उठाते हुए पोर्टल पर अद्यतन व सही जानकारी दर्ज करें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पर आंकड़े नियमित रूप से अपडेट रहें, ताकि जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो।

उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगले माह तक प्रत्येक विभाग की प्रगति हर हाल में सुधारनी होगी, अन्यथा संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने यह भी कहा कि सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज परियोजनाओं का निर्धारित माइलस्टोन के अनुसार प्रतिमाह प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें निर्धारित समय के अंतर्गत पूर्ण करते हुए संबंधित प्रशासकीय विभाग को  हस्तगत किया जाना सुनिश्चित करें, जो परियोजनाओं में निर्धारित समयावधि से विलंब चल रही है समुचित कारण सहित उनकी पूर्णता की तिथि संशोधित कर लिया जाए। 

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि गत माह की सीएम डैशबोर्ड विकास की रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस उपलब्धि को बनाए रखते हुए जनपद को प्रथम स्थान पर लाने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास किए जाएं। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड और सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित योजनाएं/ परियोजना का माह तक आवंटित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा समय से माह के आखिरी सप्ताह तक संबंधित पोर्टल पर उनका अंकन किया जाए। विभाग वार प्राप्त मासिक अंक/आंकड़े महज नंबर नहीं, प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही का आईना हैं। अधिकारी सुनिश्चित करें कि डाटा अद्यतन और जमीनी हकीकत से मेल खाते हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही से न सिर्फ विभाग की रैंकिंग गिरेगी, बल्कि जिले की छवि भी प्रभावित होगी।

*इनकी रही मौजूदगी* : डीएफओ तापस मिहिर, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, पीडी सतीश कुमार पाण्डेय, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, डीएसटीओ रत्नेश कुमार सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top