*राज्यपाल महोदया को विधान परिषद के सभापति द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित*
लखनऊ May 18, 2026 at 07:02 PM , 5उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति श्री कुंवर मानवेंद्र सिंह जी ने आज माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी से शिष्टाचार भेंट कर दिनांक 09 फरवरी, 2026 को राज्य विधान मण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष दिए गए अभिभाषण के प्रति विधान परिषद द्वारा पारित धन्यवाद प्रस्ताव उन्हें औपचारिक रूप से भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दिनांक 16 फरवरी, 2026 को सम्पन्न बैठक में राज्यपाल महोदया के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। सभापति श्री कुंवर मानवेंद्र सिंह जी ने उक्त प्रस्ताव की प्रति राज्यपाल महोदया को सौंपते हुए सदन की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की।
धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया है कि—“यह सदन मा0 राज्यपाल के अभिभाषण के लिए, जो उन्होंने राज्य विधान मण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष दिनांक 09 फरवरी, 2026 को दिया है, कृतज्ञतापूर्वक धन्यवाद प्रकट करता है।”
इस अवसर पर सभापति जी ने कहा कि राज्यपाल महोदया के अभिभाषण में प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है, जो प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए मार्गदर्शक है।































Comments