निजी स्कूल की छात्रा की हालत च्यूइंगम खाने से बिगड़ गई
लखनऊ May 17, 2026 at 07:17 PM , 23लखनऊ। *उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक निजी स्कूल की छात्रा की हालत च्यूइंगम खाने से बिगड़ गई*। गले में चिपकने के बाद सांस लेने में तकलीफ के बाद वह बेहोश हो गई। आनन-फानन शिक्षकों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गले से नीचे च्यूइंगम जाने के बाद उसकी स्थित में सुधार हुआ। डाक्टरों ने बच्ची की हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया है।
शहर के रामसेवक स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा सोनाक्षी च्यूइंगम खा रही थी। इसी दौरान च्यूइंगम उसके गले में चिपक गया, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। घबराहट बढ़ने पर छात्रा स्कूल परिसर में ही बेहोश हो गई। घटना से शुक्रवार को स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल की शिक्षिकाएं और अन्य छात्राएं तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। साथ आई छात्राओं और टीचर्स ने डॉक्टरों को बताया कि च्यूइंगम गले में फंसने की वजह से छात्रा की हालत बिगड़ी थी।































Comments