*राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में दल बल के साथ हुए शामिल*
लखनऊ May 17, 2026 at 07:15 PM , 2*लखनऊ*। बरेली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव जॉय बनर्जी ने बरेली मण्डल के विभिन्न समाज सेवा क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित समाज सेवकों औऱ विभिन्न राजनैतिक दलों से आये हुए राजनीतिज्ञयो के संग पार्टी के विस्तार हेतु एक व्यापाक औऱ सफल बैठक की. राष्ट्रीय महासचिव जॉय बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार उपेंद्र कुशवाहा के विचारो औऱ पार्टी की नीतियों को विस्तृत रूप से बैठक में जानकारी दी. पार्टी की विचारधारा से सहमत हो कर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगो ने करतल ध्वनि के साथ तत्काल पार्टी में शामिल होने की सहमति दी.
इस अवसर पर जॉय बनर्जी ने, अपने अपने समर्थको के साथ आये हुए जिला बरेली से रण विजय सिंह रघुवंशी, इकरार अहमद अंसारी, मनोज कुमार मौर्या,जिला शाहजहांपुर से विनीत श्रीवास्तव, डॉक्टर मो. हनीफ, जिला पीलीभीत से सईद अहमद इदरासी, जिला बदआयूं से अजय कुमार मिश्रा का भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वी राज यादव भी वेर्चुअली बैठक में जुड़े औऱ उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनायें दी.































Comments