उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम मे बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना 2.0 क्रियान्वित किये जाने हेतु प्रस्ताव किया जा रहा तैयार
लखनऊ May 15, 2026 at 03:13 PM , 8लखनऊ: 15 मई 2026
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के मार्गदर्शी सिद्धांतों को संशोधित / अवक्रमित करते हुए बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना 2.0 क्रियान्वित किए जाने का प्रस्ताव तैयार करने का कार्य उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम मे ग्राम्य विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है
इस प्रस्ताव की मंजूरी मिल जाने पर ग्रामीण अंचल में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनो एवं आवश्यकताओं के दृष्टिगत बहुमुखी एवं बहु आयामी योजनाओं मे गति आयेगी,जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर सतत रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि संशोधित योजना का वित्तीय आकार भी बढ़ेगा।































Comments