*मथुरा में हर्बल गार्डन का हुआ उद्घाटन*
लखनऊ May 15, 2026 at 03:37 PM , 9*लखनऊ*। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित देश के सबसे बड़े लगभग 400 बीघा में निर्मित दीनदयाल गौ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र प्रथम मथुरा जिसका लोकार्पण वर्ष 2023 में मोहन भागवत ने किया था, में नव निर्मित नर्सिंग कालेज, गर्ल्स हॉस्टल एवं भव्य हर्बल पार्क का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री तथा विशेष रूप से देश के बड़े संत डॉ कैलाश आनंद महाराज पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर तथा विजय कौशल महाराज अंतरराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ राजकुमार मटेले अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख और राष्ट्रीय स्वयं संघ के देश भर के बड़े पदाधिकारी स्थानीय लेवल पर सांसदों विधायकों और मंत्रियों ने भाग लिया l
अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी नें बताया कि उन्होंने भी वहां 8बीघा जमीन को गोद लेकर एक हर्बल पार्क का निर्माण कराया उसका भी लोकार्पण हुआ।
हर्बल पार्क की प्रमुख विशेषताएँ: औषधीय पौधों का समृद्ध संग्रह, आकर्षक पुष्प वाटिका, विभिन्न फलदार वृक्ष, ऑक्सीजन ज़ोन,
जल चिकित्सा एवं सुंदर झरना, बाँस से निर्मित आकर्षक हट।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र की विशेष उपस्थिति रही।
आगरा मथुरा और ब्रज क्षेत्र के सम्मानित शिक्षकों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं प्रकृति प्रेमियों ने पधारकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।
आप लोगों को भी यदि मथुरा, वृंदावन कभी घूमने जाना है तो वहां रात विश्राम करके और घूम कर जा सकते हैं अच्छी व्यवस्थाएं रुकने के बहां है।































Comments