आलमबाग रामलीला कमेटी का चुनाव करके नई कार्यकारिणी का किया गठन
लखनऊ May 14, 2026 at 09:30 PM , 5हमें अपने अंदर का रावण मारकर सभी भाइयों, माताओं, बहनों के साथ पूरे समाज को सत्य पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।: जितेंद्र तिवारी
ए के दुबे
लखनऊ। राजधानी के आलमबाग की वर्षों पुरानी रामलीला कमेटी का चुनाव करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह चुनाव कमेटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सहमति से संपन्न हुआ।
चुनाव अधिकारी रणजीत सिंह राणा ने बताया कि आलमबाग के वेजिटेबल ग्राउंड में संचालित रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी के चुनाव में नई कार्यकारिणी का अध्यक्ष राजेश कुमार डेरी और महामंत्री संजय कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अवधेश चौबे, उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, रंजीत गौड़, नवीन कपूर, मृदुल मिश्रा विनोद शर्मा को चुना गया। चुनाव अधिकारी रंजीत सिंह राणा ने कहा कि रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी हर वर्ष भक्त रामलीला और दशहरा आयोजन के लिए पूरे लखनऊ में जानी पहंचानी जाती है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा जल्द तय की जाएगी। जिससे इस वर्ष भी क्षेत्र में पारंपरिक कार्यक्रमों एवं उत्सवों का आयोजन पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया जा सके।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी पदाधिकारी ने वर्षों पुरानी इस परंपरा को जीवंत रखने और उसमें नए कार्यक्रमों के लिए युवाओं को मंच पर स्थान देने के साथ ही उन्हें रामलीला कमेटी में जोड़ने का संकल्प लिया। कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि हम इस रामलीला में पिछले कई वर्षों से रावण की भूमिका निभाते आ रहे हैं हम अपने क्षेत्र के सभी युवाओं और बच्चों के साथ उनके परिजनों और समाज में सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें असत्य पर सत्य की विजय के लिए अपना स्वयं का उदाहरण देता हूं कि मैं रावण की आज सत्य के हाथों मारा जाता हूं। इसलिए हमें अपने अंदर का रावण मारकर सभी भाइयों, माताओं, बहनों के साथ पूरे समाज को सत्य पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा सत्यमेव जयतें, सत्य की हमेशा विजय होती है। किसी भी युग और काल में सत्य को नहीं मिटाया जा सकता। सत्य अमर और अमिट है उसे कोई मिटा नहीं सकता।































Comments