*राष्ट्रहित व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नारायण सिंह उर्फ सुनील पण्डित उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होकर व्यापारियों के हित में लिया संकल्प*

लखनऊ , 22

लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब में आज राष्ट्रहित व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रेस वार्ता गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। 

समारोह में नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने राष्ट्रीय कमेटी को आश्वस्त किया कि संगठन का विस्तार प्रदेश के कोने-कोने तक किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी जनसमस्याओं के त्वरित निवारण के लिए संगठन निर्णायक कदम उठाएगा। उनके इस उद्बोधन का सभागार में उपस्थित व्यापारियों ने करतल ध्वनि से पुरजोर समर्थन किया।

*नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी:*  
*राष्ट्रीय अध्यक्ष* - श्री सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी  
*राष्ट्रीय संगठन महामंत्री* - श्री मनोज सिंह रघुवंशी  
*राष्ट्रीय उपाध्यक्ष* - श्री रामनरेश भारती, श्री रजनीकांत मिश्रा, श्री श्रवण तिवारी  
*राष्ट्रीय महामंत्री* - श्री गोपाल द्विवेदी, श्री हरदीप सिंह, श्री कमलेश्वर त्रिपाठी, श्री मनीष मिश्रा  
*राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी* - पं० श्री आर.सी.शर्मा "निरंकारी जी"  
*राष्ट्रीय सचिव* - श्री विपिन सिरोही, श्री अनिल सिंह, श्री रमेश मिश्रा, रोशन सिंह "चन्दन"  
*सदस्य* - श्री पी.के. पाठक  

*प्रमुख वक्तव्य:*  
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी ही संगठन का मूल ध्येय है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामनरेश भारती ने व्यापारिक एकता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री मनोज सिंह रघुवंशी ने भरोसा दिलाया कि संगठन ग्राम स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक हर व्यापारी की आवाज़ बनेगा।

कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल अध्यक्ष लखनऊ संजय वर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील सिंह ने की। अंत में उन्होंने सभी आगंतुकों, पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर संजय वर्मा, मलिक मोहम्मद, मोहम्मद हनीफ, विनोद वर्मा, राजदीप श्रीवास्तव, श्रीमती किरण शुक्ला, अनुपमा सिंह, अतुल सिंह, विनीता श्रीवास्तव, बबिता ओबेरॉय सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top