विकासनगर: सैकड़ों झोपड़ियां जलीं, कई लोग झुलसे, चारों ओर मची चीख-पुकार

लखनऊ , 16

लाखों की गृहस्थी जल कर हुई राख, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान 

पुलिस आठ दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची, बचाव कार्य में जुटी 

 वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ। विकासनगर क्षेत्र के सेक्टर 14 में बुधवार को खाली मैदान में बनी झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ियों में रखा सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। इससे पूरा इलाका दहल उठा। आसपास में रहने वाले लोग भी अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि करीब एक किलोमीटर दूर तलक धुआं दिखाई देने लगा। ऐसे में दमकल को आग बुझाने के लिए आठ-दस गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी। इस घटना में सैकड़ों झोपड़ियां जलकर राख हो गई।
जबकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य के लिए निर्देश दिए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं झोपड़ी में रहने वाले अधिकांश लोग आसाम के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग अवैध तरीके से झोपड़ी बनाकर यहां रहते हैं।
विकासनगर क्षेत्र के सेक्टर 14 में बुधवार को दोपहर तक सबकुछ ठीक रहा और लोगों की आवाजाही लगी थी कि दोपहर बाद उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब खाली मैदान में बनी झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की खबर मिलते ही इंदिरा नगर, हजरतगंज, विभूतिखंड, गाजीपुर व बीकेटी फायर स्टेशनों से दमकल की आठ-दस गाडियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि बुझाना मुश्किल था, लेकिन दमकल कर्मियों के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए करीब तीन-चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले सबकुछ जलकर राख हो चुका था। 

,,, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, 

,,,बचाव कार्य और आर्थिक सहायता के लिए दिए निर्देश,,,

विकासनगर क्षेत्र में बुधवार को झोपड़ियों में लगी आग की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए।

Related Articles

Comments

Back to Top