*“उत्तर प्रदेश पुलिस का AI की ओर बड़ा कदम: TS मुख्यालय और ज़ेनिथ स्कूल ऑफ AI के बीच ऐतिहासिक MoU”*
लखनऊ Apr 15, 2026 at 10:05 PM , 18*“डिजिटल पुलिसिंग को मिलेगा नया आयाम: 16 सप्ताह का AI प्रशिक्षण कार्यक्रम”*
• *“तकनीक से सशक्त होगी यूपी पुलिस: AI, क्लाउड और सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग हेतु साझेदारी”*
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 *राजीव कृष्ण* के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस की तकनीकी एवं डिजिटल क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए *उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएँ मुख्यालय (TS HQrs), लखनऊ* तथा *ज़ेनिथ स्कूल ऑफ एआई, नई दिल्ली* के मध्य आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को एक समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया गया। इस समझौते का उद्देश्य उत्तर प्रदेश पुलिस कार्मिकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक सॉफ्टवेयर प्रणालियों, API, Cloud Computing तथा अन्य उभरती तकनीकों में संरचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
MoU के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 सप्ताह की अवधि का होगा, जिसमें कुल 32 सत्र आयोजित किए जाएंगे। ज़ेनिथ स्कूल ऑफ एआई द्वारा इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के चयनित 50 कार्मिकों एवं 10 अधिकारियों को प्रशिक्षित करेगा, जिससे वे AI और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी के आधुनिक उपयोगों को समझकर अपने कार्य में और अधिक दक्ष बन सकें।
इस सहयोग के माध्यम से पुलिस कार्मिकों को एआई एवं डिजिटल प्रौद्योगिकियों का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होगा, जिससे संगठन की कार्यकुशलता और नवाचार क्षमता में वृद्धि होगी।
इसी दिशा में अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएँ *नवीन अरोरा* एवं ज़ेनिथ स्कूल ऑफ एआई के अनूप गर्ग द्वारा MoU (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर कर औपचारिक रूप प्रदान किया गया । इसे मूर्त रूप देने में *DIG तकनीकी सेवाएं आशीष तिवारी* ने सार्थक भूमिका निभाई है ।































Comments