कन्टेनमेंट जोन में प्रशासन ने की सघन मेडिकल स्क्रीनिंग

लखीमपुर खीरी , 112

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार की देर रात कोविड-19 के नयी संक्रमित पायी गयी प्रवासी बालिका कामगार के दृष्टिगत जनपद में एक नया कन्टेनमेंट जोन घोषित किया। प्रशासन द्वारा इस कन्टेनमेंट जोन में 10 मेडिकल टीमों का गठन किया गया।
फील्ड में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में 350 घरो का सघन भ्रमण किया गया है और उनमें 1989 व्यक्तियों की सघन मेडिकल स्क्रीनिंग की गई और संदिग्धों को जांच हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया। बताते चले कि सभी 14 कन्टेनमेंट जोनों में सभी गतिविधियों पर सतत दृष्टि रखी जा रही है। इस दौरान सभी जोनों में स्क्रीनिंग के दौरान सभी को अपने एवं समाज के हित में सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करने एवं मास्क अनिवार्य रूप से लगाने की सलाह दी गई।

Related Articles

Comments

Back to Top