दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी Feb 27, 2026 at 07:20 PM , 122(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ग्राम पंचायत पिपरा मरोड़ा के अंतर्गत ग्राम बल्हापुर न्याय पंचायत सुंदरवल विकासखंड फूलबेहड़ में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार का दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान लखविंदर सिंह जी के द्वारा फीता काटकर किया गया इस अवसर पर फल संरक्षण केंद्र प्रभारी मुख्य खाद्य प्रसंस्करण योजना के अंतर्गत इकाई स्थापित करने पर जोर देते हुए ग्रामीणों को स्वरोजगार स्थापित करने पर प्रेरित किया इसके अंतर्गत चिप्स पापड़ कचरी पास्ता मसाला आटा चक्की दलिया माइक्रोनी सेवई आदि लघु उद्योग ग्रामीण स्तर पर स्थापित कर आर्थिक सशक्तिकरण हासिल किया जा सकता है। इसके लिए चल रही योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। पूर्व प्रभारी रामजी वर्मा ने चिप्स का उदाहरण देते हुए लखीमपुर में केले के चिप्स की यूनिट लगाकर अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। शिवकुमार पिप्पल डीआरपी ने ब्रांडिंग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।डीआरपी पीयूष सिंह ने ग्रामीणों को घरेलू स्तर पर विनेगर उद्योग भी लगाया जा सकता है कुमारी नेहा वर्मा ने अचार मुरब्बा टमाटर सॉस के बारे में जानकारी दी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कर वर्ष भर पौष्टिक तत्व प्राप्त किया जा सकते हैं फल संरक्षण प्रभारी राजेश कुमार पिप्पल ने मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना एक अत्यंत लाभकारी योजना है जिसके तहत कोई भी घरेलू स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर योजना के अंतर्गत मशीन उपकरण का 50 प्रतिशत अधिकतम 1लाख रुपए अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार सोनी, जय राम यादव, लकी सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments