राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय का उद्‌घाटन

लखीमपुर खीरी , 158

लखीमपुर खीरी। 28 फरवरी को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष पीके पाठक तमाम दलबल के साथ राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय के उद्‌घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। पार्टी के जिलाध्यक्ष पं० शिव प्रसाद ‌द्विवेदी ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ एलआरपी पहुंचकर अतिथियों का स्वागत किया तदोपरांत आनंद टाकीज रोड स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस में एक सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अर्बन कमेटी के जिलाध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष सोनू मिश्रा, जिला महासचिव ऐश्वर्या धुरिया सहित कई कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र प्रदान किये गये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव प्रभारी झारखंड नगर निकाय अनुपम मिश्रा ने की। उनके साथ मंडल अध्यक्ष पी० के० पाठक ,विजय श्रीवास्तव, राजीव अग्र‌वाल आदि अतिथि उपस्थित रहे।
अनुपम मिश्रा जी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संगठन विस्तार करने का आवाहन किया।

जिलाअध्यक्ष पंडित शिवप्रसाद द्विवेदी ने जिला कार्यालय को उद्‌घाटन कराकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा जल्द ही जिला कमेटी के घोषणा करने का वादा किया। 
इस अवसर पर पंकज कश्यप, नाजिम अली हकीम जी, ऐश्वर्य धुरिया, सोनूमिश्रा, संदीप अवस्थी, संजीत, मिश्रा, चंद्र प्रकाश बाजपेई, समसुद्‌दीन, प्रमोद त्रिवेदी, विश्वनाथ शर्मा ,विवेक कश्यप, अनुराग शुक्ला, निखिल कश्यप, अमरदीप कौर, सुभाष मिश्रा, अमित शुक्ला, माधुरी शुक्ला, सुनीता मिश्रा, घनश्याम शुक्ला, शिव पूजन सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top