लखीमपुर खीरी में पुल निर्माण के भूमि पूजन से सांसद आनंद भदौरिया को नहीं मिला निमंत्रण, जताया कड़ा विरोध

लखीमपुर खीरी , 142

लखीमपुर खीरी।
धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद आनंद भदौरिया ने सुजई कुंडा संपर्क मार्ग स्थित दहावर (दुबट्टा) घाट पर प्रस्तावित पुल निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत बताते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की है।
सांसद भदौरिया ने कहा कि उनके निरंतर प्रयासों और अनुशंसा के बाद ही उक्त मार्ग एवं पुल परियोजना को वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्य योजना में शामिल कर स्वीकृति प्रदान की गई थी। ऐसे में उसी स्वीकृत कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और लोकसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में संबंधित सांसद को विधिवत आमंत्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो तथा जनप्रतिनिधियों के सम्मान और प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। अब प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top