हर्बल युक्त गुलाल बनाने का कार्य प्रगति पर धौरहरा के श्रीराम सहायता समूह का सफल प्रयास
लखीमपुर खीरी Feb 28, 2026 at 05:55 PM , 136(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी।
जिलाधिकारी व सीडीओ खीरी की प्रेरणा व आदेश/निर्देश से विकासखंड धौरहरा की ग्राम पंचायत ऊंच गांव में संचालित स्वंम सहायता समूह श्रीराम महिला समूह की महिलाओं द्वारा होली त्योहार को देखते हुए वर्तमान समय में हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है।इसमें किसी तरह के हानिकारक/रसायनों के प्रयोग से दूर रक्खा जा रहा है।यह जानकारी खण्ड विकास अधिकारी धौरहरा संदीप कुमार तिवारी ने दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के निर्देश दिए महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के कृम में ग्रामीण महिलाओं को विकास खण्ड स्तर से ग्राम उचंगाव में संचालित स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वर्तमान समय में होली त्योहार को देखते हुए गुलाल बनाने के लिए हरी पालक,चुकंदर,अरारोट पाउडर,गुलाब और गेंदा के फूलों का प्रयोग किया जा रहा है। उपरोक्त पहल का श्रेय खंड विकास अधिकारी के कुशल नेतृत्व व पहल से एडीओ आईएसबी आलोक शुक्ला,एडीओ ,संजीव व स्टाफ की मेहनत से पर्यावरण संरक्षण के साथ महिलाओं को घर बैठे रोजगार दिया गया।इस बारे में समूह सदस्यों के मुताबिक इस गुलाल से शरीर की त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। जबकि समूह के उपरोक्त प्रयास की सराहना जिले स्तर तक हो रही व जिसमे उपायुक्त स्वा रोजगार जितेन्द्र मिश्र मार्गदर्शन समूह की महिलओ कि प्राप्त होता रहा।हरबल गुलाल की खासियत यह है कि इसमें बेस के रूप में अरारोट पाउडर का उपयोग किया जा रहा है और रंग लाने के लिए ताजी सब्जियों,फूलों के अर्क के प्रयोग से निर्मित हो रहा।बीडियो ने बताया कि ग्राम पंचायत ऊंचगांव में श्रीराम स्वयं सहायता समूह की सदस्य शालू ने अपने समूह की सदस्यों के साथ हर्बल गुलाल बनाने का जिम्मा लिया।शालू ने बताया जो हर्बल गुलाल तैयार हो रहा वह पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल व इको फ्रेंडली व त्वचा को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।सदस्यों के मुताबिक हम लोग विभिन्न मंदिरों से गुलाब,गेंदा के फूल एकत्र करके हर्बल गुलाल बनाने में इसका उपयोग करते हैं।जिसकी लगभग 15 दिनों से तैयारी चल रही ताकि हम लोग गांव के साथ में अन्य गांव में भी हर्बल गुलाल की पूर्ति कर सके,जिसमें कुछ गुलाब व गेंदा के फूल क्षेत्र के मंदिरों के साथ साथ बाजार से खरीदने के साथ वर्तमान में सरसवा की हाट बाजार में हर्बल गुलाल का स्टाल भी संचालित है।






_page-0001.jpg)
























Comments