मजदूरों की मजदूरी का पैसा नहीं दे रहा शुगर इंडस्ट्री का मालिक
लखीमपुर खीरी Feb 28, 2026 at 06:05 PM , 105(राजेश दीक्षित)
लखीमपुर खीरी। सिंगाही रोड स्थित धालीवाल शोभित सुगर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड,बंगलहा तकिया में मजदूरी करने आए एक दर्जन से अधिक मजदूरों की बाकी मजदूरी का भुगतान सुगर इंडस्ट्रीज मालिक नहीं कर रहा है। ज्ञातव्य हो कि ग्राम वेल खुर्द पोस्ट कोठिया थाना शारदा नगर निवासी राधेश्याम शर्मा की जिम्मेदारी पर सुगर इंडस्ट्रीज में रिपेयरिंग का काम चार महीने में तय था। जुलाई से अक्टूबर तक कार्य पूरा कर ट्रायल करके दे दिया गया उसके बाद नवंबर से रनिंग प्लांट ककराले के चीनी बनाने वाले लेवर के साथ में सफाई का कार्य करवाया गया।करवाये गये कार्य का मजदूरी का जो बाकी रुपया तीन लाख साठ हजार है इंडस्ट्रीज के जीएम योगेंद्र सिंह, मैनेजर राम बालक व मालिक हैपी सिंह व शीतल सिंह मजदूरों की मजदूरी देने में आनाकानी कर रहे हैं और मजदूरी का भुगतान मांगने पर अभद्रता करते हैं और मजदूरों की मजदूरी नहीं देना चाहते हैं।इस पर मजदूरों ने श्रम आयुक्त लखीमपुर खीरी को एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की तथा जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिस पर मजदूरों ने जिलाधिकारी को मजदूरी का बाकी रुपया दिलवाने के लिए भी प्रार्थना पत्र देकर मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments