सहारनपुर: PNB की करेंसी चेस्ट में ₹7.40 करोड़ के नकली नोट, ₹4.36 लाख गायब - 4 अफसरों पर FIR, SIT गठित

राष्ट्रीय , 12

*सहारनपुर।* पंजाब नेशनल बैंक की सहारनपुर शाखा में नोटों की हिफाजत करने वाली करेंसी चेस्ट से ही करोड़ों के खेल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट शाखा की करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान करीब ₹7 करोड़ 40 लाख की जाली करेंसी मिली है।मामला सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक DIG सहारनपुर रेंज अभिषेक सिंह के निर्देशन में DM और SSP ने मौके का निरीक्षण किया है। दो अलग-अलग FIR, 4 नामजद बैंक के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे की तहरीर पर सदर बाजार थाने में दो FIR दर्ज हुई हैं। पहला मामला। ₹7.40 करोड़ के नकली नोट इसमें तीन बड़े अफसरों को नामजद किया गया है:
मंडल कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक रवि कुमार
करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा, हरियाणा के जगाधरी (खेरा बाजार) करेंसी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार 
दूसरा मामला - ₹4.36 लाख की कमी मुख्यालय भेजी गई नकदी की जांच में ₹4.36 लाख कम मिले। इसमें हाउसकीपर विशाल कुमार के खिलाफ FIR दर्ज है।
जांच कहाँ पहुंची? SP सिटी व्योम बिंदल के मुताबिक, पुलिस और बैंक दोनों ने करेंसी की गिनती और मिलान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती आंकलन में ₹7.40 करोड़ के गबन की आशंका है, लेकिन फाइनल राशि बैंक की आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही तय होगी। पुलिस का सबसे बड़ा सवाल इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट करेंसी चेस्ट तक पहुंचे कैसे? क्योंकि करेंसी चेस्ट में अलग-अलग शाखाओं से कैश आता है। SIT की टीम बैंक रिकॉर्ड, कैश जमा करने वाले कर्मचारियों की डिटेल और CCTV फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सहारनपुर पहले भी नकली नोटों का हब रह चुका है - पिछले साल जयपुर पुलिस ने सहारनपुर से ही नकली नोट लाकर खपाने वाले गैंग को पकड़ा था। ऐसे में इस बार करेंसी चेस्ट के अंदर से ही इतनी बड़ी जाली करेंसी मिलना बैंकिंग सुरक्षा पर सबसे बड़ा सवाल है।

Related Articles

Comments

Back to Top