शामली में पुलिस मुठभेड़: अंकित बालियान हत्याकांड के दो इनामी शार्प शूटरों की उपचार के दौरान मौत

अन्य खबरे , 12

**शामली।** अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित एवं **50-50 हजार रुपये के इनामी दो शार्प शूटरों** की 31 अगस्त 2026 को शामली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
 
पुलिस के अनुसार, **थाना कोतवाली शामली, थाना झिंझाना एवं स्वाट टीम शामली** की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कैराना रोड स्थित **इंडियन गैस गोदाम के पास** पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस का कहना है कि जवाबी फायरिंग में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हुए।
 
घायलों की पहचान **मोहित (22)** निवासी सोनीपत, हरियाणा तथा **सुमित (24)** निवासी सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई। दोनों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय, शामली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
### पुलिस टीम के दो जवान भी घायल
 
मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के **हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप** भी गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
 
### हथियार और अन्य सामान बरामद
 
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से **30 बोर की पिस्टलें, जिंदा व खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, बैग, मोबाइल फोन तथा 5,000 रुपये की नकदी** बरामद की गई है।
 
पुलिस के अनुसार, हरियाणा में मृतक अभियुक्त **मोहित के विरुद्ध करीब 14 मुकदमे** तथा **सुमित के विरुद्ध एक मुकदमा** दर्ज होने की जानकारी मिली है। दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
 
घटना के संबंध में **थाना कोतवाली शामली में वैधानिक कार्रवाई जारी है।**

Related Articles

Comments

Back to Top