‘14 दिनों तक संस्थागत क्वारेंटाइन में रहेगें नेपाल से आने वाला प्रत्येक नागरिक: डीएम’
लखीमपुर खीरी May 26, 2020 at 06:48 PM , 281सुख-सुविधा की डिमांड कर रहे नागरिकों को प्रशासन उपलब्ध करायेगा ‘‘पेड क्वारेंटाइन’’ की सुविधा
लखीमपुर खीरी 26 मई 2020। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल में फंसे जिले के नागरिकों के अपने जिले में वापस आने पर उन्हें अनिवार्य रूप से संस्थागत कोरेन्टाइन सेंटरों में 14 दिनों तक अनिवार्य रूप् से कोरेन्टाइन में रखा जायेगा।
उन्होनें बताया कि नेपाल से आने वाला व्यक्ति अगर समृद्ध है और बेहतर सुविधाओं की मांग करता है तो उसकी मांग के अनुक्रम में पेड कोरेन्टाइन में रखा जायेगा। उन्होनें कहा ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर जिला मुख्यालय पर स्थित होटल में निर्धारित शुल्क (अर्थात एक हजार रूपया प्रतिदिन की दर से भोजन का अतिरिक्त भुगतान ) लेकर प्रशासन अपनी देखरेख में 14 दिनों तक कोरेन्टाइन में रखेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments