‘सरकार से प्रवासी कामगारों को मिलेगी एक हजार रूपया की आर्थिक मदद, प्रशासन ने शुरू की तैयारी’

लखीमपुर खीरी , 216

डीएम ने राजस्व अधिकारियों के साथ की वीडियों काफ्रेन्सिंग, खातें की जानकारी जुटाने के लिए बनी रणनीति
 लखीमपुर खीरी 26 मई 2020। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरूण कुमार सिंह सहित जिले के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ वीडियो काफ्रेन्सिंग की और सरकार से प्रवासी कामगारों को प्रदान की जाने वाली एक हजार रूपया की आर्थिक मदद के लिए उनके बैक खाते की जानकारी जुटाने पर रणनीति तय की गई।
डीएम ने सभी राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में आने वाले प्रवासी कामगारों के बैक खातों की जानकारी एकत्र करने के लिए तहसील स्तर पर कार्ययोजना बनाकर इसकी सूचना ‘‘प्रवासी राहत मित्र ऐप’’ पर फीड कराये। इसके उपरांत सरकार की मंशानुरूप जल्द से जल्द प्रवासी कामगारों के बैक खातें में एक हजार रूपया की आर्थिक मदद भेजी जा सके। उन्होनें बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार प्रवासी कामगारों के कैसे बेहतर सुविधाएं मुहैया हो और उनके जीविकोपार्जन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए सरकार उनकी हर आवश्यक मदद के लिए नित नये कदम उठा रही है।
उन्होनें कहा कि प्रत्येक उपजिलाधिकारी अपने अपने क्षेत्रान्र्तगत यह सुनिश्चित करे कि शासन की मंशानुरूप प्रवासी कामगारों को प्रत्येक दशा में खाद्यान्न किट मिल जाय। वही डीएम ने उपजिलाधिकारी पलिया पूजा यादव एवं तहसीलदार पलिया आशीष कुमार सिंह के कार्यो की प्रंशसा करते हुए कहा कि नेपाल राष्ट्र के नागरिकों को उनके राष्ट्र भिजवाने हेतु उनके द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं कराई गई।

Related Articles

Comments

Back to Top